logo

हजारीबाग में जुलूस रोकने पर बवाल, पत्थरबाजी-आगजनी; पुलिस ने किया बलप्रयोग

FIRE6.jpg

हजारीबाग

हजारीबाग के बड़कागंव में पुलिस की ओऱ से रामनवमी का जुलूस रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद स्थिति अनियंत्रित हो गयी और तैनात पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा। मिली खबर के मुताबिक राम भक्तों की पुलिस के साथ ये झड़प बड़कागांव के महुदी गांव में हुई है। खबर है कि इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई है।  

मंगलवार शाम को बिगड़ा माहौल 


मिल रही खबरों में बताया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का आदेश देना पड़ा। हालांकि झड़प के दौरान किसी ओर से अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर हजारीबाग एसपी, डीसी ने महुदी गांव में कैम्प किया हुआ है। बता दें कि मंगलवार शाम बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में रामनवमी का जुलूस शांति के साथ निकला था। इसमें प्रशासन का कोई दखल नहीं था। लेकिन जुलूस की सूचना मिलने के बाद बड़कागांव का स्थानीय प्रशासन जुलूस स्थल पर पहुंचा। प्रशासन की ओर से जुलूस रोके जाने पर लोग धरना पर बैठ गये।

भारी पुलिस बल तैनात  


अधिकारियों ने उनको समझाने का काम किया। लेकिन लोग नहीं माने। कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मचान में आगजनी की घटना हो गयी। कुछ लोगों की ओऱ से पत्थरबाजी भी गयी। इसके बाद भीड़ अनियंत्रित हो गयी और प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ की गयी। इसके बाद पुलिस बल को लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - hazaribaghpoliceramnawmijharkhand news